
Advertisment
रांची: भू-माफिया कमलेश को पूछताछ के लिए ईडी ने 19 जुलाई को बुलाया है। जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रहे ईडी ने कमलेश को पहले भी चार समन भेजा था, लेकिन वह नहीं पहुंचा।
Advertisment
इसके बाद पांचवां समन जारी करते हुए 19 जुलाई को ईडी के सामने उपस्थित होने के लिए कहा है। वह अब भी ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि 21 जून को ईडी ने कमलेश के चांदनी चौक स्थित एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 603- सी में छापा मारा था। छापेमारी में ईडी को एक करोड़ रुपए नकद और 100 कारतूस मिले थे। उसी दिन से कमलेश फरार है। कमलेश को ईडी की टीम लगातार खोज रही है। लेकिन अभी तक किसी के पास उसकी जानकारी नहीं है कि वह कहां है।
Advertisement




