PATNA: उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है.
उन्होंने केंद्र सरकार पर बिहार के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है.
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब खाद योजना के
अंतर्गत राज्य को कम अनाज मिल रहा. पहले 2 किलो गेहूं
3 किलो चावल मिलता था. अब 1 किलो गेहूं और 4 किलो
चावल दिया जा रहा है. जबकि भाजपा शासित प्रदेशों में
2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल पहले की तरह दिया जा रहा है.
भाजपा शासित प्रदेशों में अलग कानून लाती है और जहां भाजपा की सरकार नहीं है वहां अलग
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार भाजपा शासित प्रदेशों में अलग कानून लाती है और जहां भाजपा की सरकार नहीं है वहां अलग. बिहार के साथ सौतेला वयवहार किया जा रहा है. जानबूझकर परेशान किया जा रहा है. गरीब कल्याण योजना में भी गलत किया जा रहा है- बीजेपी की जहा सरकार नही है वहा के लिए अलग कानून है. नीतीश कुमार आरक्षण विरोधी है बीजेपी के आरोप पर लेशी सिंह ने कहा& बीजेपी के लोग ही साजिश कर रहे है. हम लोग इसका पर्दाफाश कर रहे है.







