Wednesday, July 30, 2025

Related Posts

 जुलाई में रांची का मौसम ठीक रहने का अनुमान

रांची: मानसून आने के बाद भी राज्य में जितनी बारिश होनी चाहिए जब तक नहीं हुई है। लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिला है।

जुलाई में रांची का मौसम ठीक रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान के अनुसार, रांची में अगले 15 दिनों में सामान्य वर्षा होने की संभावना है।

वहीं, अगर बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना तो सामान्य से अधिक वर्षा की भी उम्मीद है। ऐसा होने पर रांची में जून माह में हुई कम बारिश की क्षतिपूर्ति हो सकेगी।

पिछले पांच सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो रांची में जुलाई 2017 में 81% अधिक वर्षा हुई थी। सामान्य वर्षा 324.1 मिमी है, इसकी जगह जुलाई 2017 में 587.9 मिमी बारिश हुई थी। वहीं, जुलाई 2019 में रांची का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रहा था, जबकि सबसे कम तापमान जुलाई 2021 में 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

झारखंड के सभी जिलों में मानसून प्रवेश कर गया है। इसका असर दिखने लगा है। सोमवार को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में लगातार बारिश होने की संभावना है। 7 जुलाई तक राज्य में लगभग सभी स्थानों पर रूक-रूककर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

 

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe