
धनबाद: सुप्रसिद्ध भोजपुरी लोकगायक भरत शर्मा व्यास धनबाद जेल से रिहा हो गयें। शनिवार देर शाम SNMMCH के VIP वार्ड से डिस्चार्ज होने के बाद बक्सर के लिए रवाना हो गयें।
उन्हें फर्जी दस्तावेज के जरिए टीडीएस रिफंड लेने के आरोप में कोर्ट ने 2 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। साल 2018-19 के मामले में आयकर विभाग ने जांच की, तो फर्जीवाड़े का पता चला था। केस दर्ज किया गया और भरत शर्मा को सजा सुनाई गई।
उसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की थी, पर वह खारिज हो गई। उसके बाद 22 जुलाई को उन्होंने धनबाद कोर्ट में सरेंडर किया था।
उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। हालांकि, वहां तबीयत बिगड़ जाने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शनिवार को उन्हें पुनः हाई कोर्ट से राहत मिलने पर रिहा कर दिया गया। रिहा होने के बाद एवं बक्सर रवानगी से पूर्व news 22 scope संवाददाता राजकुमार जायसवाल ने उनसे बात की तो भरत शर्मा ने भोजपुरी से अश्लीलता खत्म करने अपने ऊपर हुए केस एवं अपने जीवन की कई अनछुए पहलुओं की जानकारी देने के साथ एक के बाद एक कई भोजपुरी लोकगीतों के मुखरों को गुनगुना कर माहौल को खुशनुमा बना दिया…।




