पटना : नीति आयोग की बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बोलने के लिए समय नहीं दिया गया। इस पर बिहार विधान परिषद से निष्कासित राजद के एमएलसी सुनील सिंह ने कटाक्ष करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देखिए बहुत बड़ा गंभीर विषय है, कैसे लोकतंत्र बचेगा यह पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। सुनील सिंह ने कहा कि अपने दो दिन पहले देखा होगा किस तरीके से लोकतंत्र के मंदिर में हमारी सदस्यता को खत्म की गई। केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार मनमानी तरीके से चला रही है।
यह भी पढ़े : सदस्यता रद्द होने के बाद नीतीश पर आगबबूला हुए सुनील
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
विवेक रंजन की रिपोर्ट



















