Advertisment

Jamshedpur में बड़ा हादसा, अमूल दूध कंपनी के गोदाम में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान…

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित NH-33 सिमुलडांगा में उस समय हड़कंप मच गया जब अमूल दूध कंपनी के एक बड़े गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां मौजूद कर्मचारियों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। इस भीषण आगलगी की घटना में करोड़ों के नुकसान होने का दावा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : तुलसी के नाम पर जहर का कारोबार, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, ये निकला मास्टरमाइंड… 

शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका

Jamshedpur : भीषण आग से करोड़ों का नुकसान
Jamshedpur : भीषण आग से करोड़ों का नुकसान

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। घटना की सूचना मिलते ही चार दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। इसके साथ ही जमशेदपुर से रेस्क्यू टीम भी रवाना कर दी गई है। आग की लपटें इतनी ऊँची थीं कि 2 किलोमीटर की परिधि तक धुआं फैल गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें- Ramgarh : मौत का खदान! सीसीएल करमा प्रोजेक्ट में चाल धसने से चार मजदूरों की मौत… 

Jamshedpur : गोदाम से निकलता धुंआ
Jamshedpur : गोदाम से निकलता धुंआ

बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। अग्निकांड में अमूल कंपनी के घी, बटर, दूध, दही जैसे तमाम उत्पाद जलकर पूरी तरह से राख हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि गोदाम गुजराती सहकारी दूध वितरण संघ लिमिटेड के नाम से संचालित होता था और लगभग एक एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।

ये भी पढ़ें- Palamu : शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल को लेकर प्रशासन अलर्ट, मेदिनीनगर में फ्लैग मार्च निकाला गया 

Jamshedpur : घी और बटर ने भड़काया आग का शोला

Jamshedpur :दमकल की टीम राहत कार्य में जुटी
Jamshedpur :दमकल की टीम राहत कार्य में जुटी

आग इतनी भयावह थी कि गोदाम में रखा बड़ा स्टॉक चंद मिनटों में जल गया। विशेषज्ञों का मानना है कि गोदाम में बड़ी मात्रा में घी और बटर रखे होने के कारण आग ने और अधिक रफ्तार पकड़ ली। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- गुरुजी Shibu Soren का हाल जानने दिल्ली पहुंचे गुलाम अहमद मीर और इरफान अंसारी, सीएम हेमंत से की मुलाकात… 

मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

लाला जबीन की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें—-

Ranchi Crime : घर पर अवैध शराब का गोरखधंधा, उत्पाद विभाग की छापेमारी में शराब ही शराब, दो गिरफ्तार… 

Breaking : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने नेपाल हाउस का किया औचक निरीक्षण, कर्माचारियों में मचा हड़कंप… 

Giridih Suicide : प्रेमी-प्रेमिका का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस… 

Pakur Crime : डकैती कांड का पर्दाफाश, हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार… 

Breaking : कांग्रेस नेता के भाई को लगी चार गोलियां, पारस अस्पताल में हंगामा… 

Gumla Crime : रुई लदी ट्रक से निकाल शराब का जखीरा, 1020 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार… 

Hazaribagh : अचानक छूटने लगी आंसू गैस, लोगों में मची अफरातफरी, लगातार दूसरे दिन… 

Gumla : बदहाल स्थिति में किसान, 70 रुपये किलो बिकने वाली मिर्च 10-15 रुपये पर आई 

Dhanbad Breaking : दामोदर नदी में तैरता हुआ शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

 

Deoghar Delhi Flight: अब हर दिन मिलेगी देवघर-बेंगलुरु फ्लाइट, दिल्ली की...

Deoghar Delhi Flight: श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों और हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। देवघर-दिल्ली नाइट फ्लाइट सर्विस...

JPSC Protest Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षाओं पर उठे सवाल, देवेंद्रनाथ महतो ने...

JPSC Protest Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC की अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहा आंदोलन तेज़ हो रहा है। इसी...

NIT Student Drowned Jamshedpur: दोस्तों संग नहाने गया NIT छात्र लापता,...

NIT Student Drowned Jamshedpur: सरायकेला-खरसावां जिले के RIT पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद असांगी चेक डैम में रविवार दोपहर नहाते समय NIT के एक...