लॉटरी जीतने का झाँसा देकर ठगी, अपराधी सलाखों के पीछे

बोकारोः बोकारो पुलिस ने ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर तथा लॉटरी जीतने का झाँसा देकर ठगी करने वाले 16 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी अपराधियों बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इन सभी को गिरफ्तार कर जेल को भेज दिया है।

सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के बारी कॉपरेटिव के आसपास किराये के घरों रहकर कुछ बाहरी लोगों के द्वारा साईबर अपराध जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। सेक्टर 12 थाना प्रभारी को मिली गुप्त सूचना का सत्यापन किया गया तो पाया कि बारी कॉपरेटिव के प्लॉट नं0 119 एवं मनमोहन कॉपरेटिव के प्लॉट नं0-647 में उस तरह के कुछ संदिग्ध लड़कों को देखा गया है।

साईबर अपराध से संबंधित कई दस्तावेज बरामद

इस सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते 14 जनवरी को थाना प्रभारी द्वारा के द्वारा एक छापामारी टीम का गठन कर दोनों प्लॉट स्थित मकानों में छापेमारी किया गया तो बारी कॉपरेटिव प्लॉट नं०-119 से कुल 5 व्यक्ति तथा मनमोहन कॉपरेटिव कॉलोनी स्थित प्लॉट नं0-647 से कुल 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

अपराधी गिरफ्तार 2 22Scope News

इनलोगों के पास साईबर अपराध से संबंधित कई दस्तावेज एवं मोबाईल फोन, नकली नोट, पम्पलेट, ऑफर लेटर इत्यादि कई समान को बरामद किया गया है। पूछताछ में इन सभी के द्वारा बताया गया कि ये लोग प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर फेसबुक एवं इस्टाग्राम में अपना ऐड/पोस्ट करते हैं तथा जो लोग इस प्रलोभन में आ जाते हैं, उनसे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर मोटे रकम की ठगी करते हैं।

लॉटरी जीतने का झाँसा देकर करते थे ठगी

साथ ही साथ ऑनलाईन खरीददारी करने वाले लोगों का डाटा प्राप्त कर ये लोग उन्हें लॉटरी जीतने का झाँसा देते हुए उनके पते पर कुरियर के माध्यम से विनर लेटर एवं कूपन भेजते हैं, जिसमें अंकित Helpline no एवं कूपन में स्क्रैच करने पर बार कोड अंकित मिलता है।

ये भी पढ़ें- भाजपा की सियासी पिच पर आप, कल दिल्ली की सभी विधानसभाओं में होगा सुंदरकांड पाठ 

तब कस्टमर हेल्पलाईन नं० पर संपर्क करते हैं, जो इनके पास लग जाता है, तथा ईनाम के राशि/वाहन के मुताबिक उनसे प्रोसेसिंग फीस और GST के नाम पर मोटी रकम ठग लिया जाता है। पकड़े गए इनसभी 16 लोगों के द्वारा बताया गया है कि हमारा सरगना सुमित नाम का व्यक्ति है, जो पटना में निवास करता है, उन्हीं के दिशा-निर्देश में हमलोग सारा काम करते हैं।

45 पीस मोबाईल सहित कई सामान बरामद

इन गिरफ्तार अपराधियों के पास से विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन- 45 पीस, स्पेयर सिम कार्ड-13 पीस, कूपन कार्ड- लगभग 1300 पीस, विनर लेटर- करीब 3000 पीस, विनर कार्ड और लेटर भरा लिफाफा जिसमें भिन्न-भिन्न पता अंकित करीब 300 पीस,पोस्टल बारकोड-250 पीस,रबर स्टाम्प एवं मुहर पैड, नकली नोट- 100 रूपये का 50 पीस, 200 रूपये का 15 पीस बरामद किया गया है।

डीएसपी सिटी कुलदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अपराधी ऑनलाइन खरीदारी करने वाले लोगों का डिटेल्स लेते थे उसके बाद इस तरह का काम कर रहे थे। घटना में और अपराधियों के लिंक का भी पता लगाने का काम किया जा रहा है।

Alamgir Alam Money Laundering Case: आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से...

Alamgir Alam Money Laundering Case, रांची: झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को टेंडर आवंटन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम...

Dhanbad Encounter: निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े शूटर को पुलिस ने...

Dhanbad Encounter: जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े एक कथित शूटर को धनबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।...

Jharkhand 108 Ambulance: स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर एंबुलेंस कर्मियों ने...

Jharkhand 108 Ambulance, रांची: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आश्वासन के बाद झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर...