भाजपा की सियासी पिच पर आप, कल दिल्ली की सभी विधानसभाओं में होगा सुंदरकांड पाठ

Delhi: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भाजपा की सियासी पिच पर उतरकर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के बड़े नेता सौरभा भारद्वाज ने कहा है कि दिल्ली की सभी विधानसभाओं में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह घोषणा ऐसे वक्त पर हुई है, जब 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होना है और सिर पर लोकसभा चुनाव है।

दरअसल, दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुआ कहा कि ये खुशी की बात है कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सभी विधानसभाओं में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

2600 जगहों पर होगी हनुमान चालीसा

मंत्री भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी विधानसभा, वार्ड और मंडल के स्तर पर सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का 2600 जगह पर आयोजन करेगी। पार्टी के सभी विधायक, पार्षद भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन करेंगे। हम दिल्ली के सभी निवासियों को सुंदरकांड पाठ में शामिल होने का निमंत्रण देते हैं।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी खुद को हनुमान भक्त बताते रहे हैं। दिल्ली में विधानभा चुनाव से पहले वह हनुमान मंदिर में जाकर पूजा- अर्चना करते दिखे थे। एक टीवी कार्यक्रम में उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया था। वहीं फरवरी 2020 में सौरभ भारद्वाज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में हर महीने हनुमान चालीसा के आयोजन का ऐलान किया था।

सॉफ्ट हिंदुत्व’ की राजनीति की ओर आप

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव में लाभ मिलने की बात कही जा रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की कोशिश ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ के सहारे हिंदू वोटर्स को साधने की है।

RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे में 1265 पदों पर भर्ती,...

 रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 के तहत 1265 पदों पर आवेदन शुरू। ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। शुरुआती वेतन...

JPSC Paper Leak Case: जेपीएससी परीक्षा मामले में 10 नए आरोपियों...

 JPSC 11वीं-13वीं सिविल सेवा परीक्षा Paper Leak Case मामले में CID 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट की तैयारी कर रही है। जांच...

Jharkhand High Court: ट्रेन हादसे में टिकट नहीं मिलने पर भी...

Jharkhand High Court ने कहा कि ट्रेन हादसे में मृत यात्री का टिकट नहीं मिलने पर मुआवजे का दावा खारिज नहीं किया जा सकता। रेलवे...