अपराधियों ने लूटपाट के दौरान स्वर्ण व्यवसाई को मारी गोली

बेगूसराय : स्वर्ण व्यवसाई को मारी गोली :

बेगूसराय में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं और लूटपाट और हत्या सहित बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर बाजार में शुक्रवार की रात तीन की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट के दौरान

एक स्वर्ण व्यवसाई को गोली मारकर घायल कर दिया.

बता दें कि मेहदुली निवासी चंदन सोनी भगवानपुर बाजार में आभूषण का दुकान चलाते हैं.

बीती रात जब  स्वर्ण व्यवसाई दुकान बंद कर अपने छोटे पुत्र के साथ वापस घर जा रहे थे. इसी क्रम में डाकघर के समीप बाइक सवार

अपराधियों ने घेरकर स्वर्ण व्यवसाई को मारी गोली.

गोलीबारी की इस घटना में चंदन सोनी को एक गोली लग गई .

जिससे वह वहीं पर गिर पड़े.

गोलीबारी की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदार घटनास्थल की ओर दौड़े.

अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गए.

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने स्वर्ण व्यवसाई चंदन सोनी को भगवानपुर पीएचसी में भर्ती कराया.

जहां से उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है.

फिलहाल स्वर्ण व्यवसाई चंदन सोनी का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

गौरतलब है कि दिवाली की रात भी अपराधियों ने लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघि में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी

और तीन अन्य लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया था.

रिपोर्ट : सुमित

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...