मानव तस्करी की शिकार झारखंड की 10 बेटियों को दिल्ली से करवाया गया मुक्त

Ranchi -खूंटी जिले की सात बच्चियों और गिरिडीह की तीन बच्चियों को दिल्ली से मुक्त करवाया गया है. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गिरिडीह अलका हेम्बम के द्वारा इन बच्चियों को दिल्ली से दिल्ली से स्कॉट कर लिया गया है, सभी बच्चियां दिल्ली से रांची के रवाना हो गयी है.
बताया जा रहा है कि इन बच्चियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि यह सभी बच्चियाँ पुनः मानव तस्करी का शिकार न बनने पाए.

खूंटी और गिरिडीह की हैं बेटियां

गौरतलब है कि स्थानिक आयुक्त मस्तराम मीणा के निर्देशानुसार एकीकृत पुनर्वास-सह-संसाधन केंद्र, नई दिल्ली के द्वारा लगातार दिल्ली के विभिन्न बालगृहों का भ्रमण कर मानव तस्करी के शिकार, भूले- भटके या किसी के बहकावे में फंसकर असुरक्षित पलायन कर चुके बच्चे, युवतियों को वापस भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
इसे लेकर दिल्ली पुलिस, बाल कल्याण समिति, नई दिल्ली एवं सीमावर्ती राज्यों की बाल कल्याण समिति से लगातार समन्वय स्थापित कर मानव तस्करी के शिकार लोगों की पहचान कर मुक्त कराया जा रहा है.
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाल श्रम और मानव तस्करी के मामलों को संजीदगी से लेने और संबंधित मामले में सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है. यही कारण है कि मानव तस्करी के मामलों में गंभीरता बरती जा रही है.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026: बिहार के 10 प्रशिक्षु IPS...

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2025 बैच के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को कानून-व्यवस्था,...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: गुरु गोविंद सिंह जी के...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 360वीं जयंती यानी प्रकाश पर्व-2027 के भव्य आयोजन...

Maheshpur 63 KVA Transformer: पाकुड़ के मकदुमपुर गांव को मिली बिजली...

Maheshpur 63 KVA Transformer: झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत सिलमपुर पंचायत के मकदुमपुर गांव के ग्रामीणों को लंबे समय से जारी...