बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के गुलाब बाग गांव में 10 वर्षीय बच्ची श्रुति कुमारी की करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, श्रुति कुमारी अपने छत पर खेल रही थी। इसी दौरान 33 हजार हाइपरटेंशन में सट जाने के कारण छत से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। वहीं घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया है और मुआवजे की मांग एवं हाइपरटेंशन तार को हटाने की मांग करने लगे। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बूझकर जाम हटवाने की प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़े : गुडों ने महादलित परिवार के 6 लोगों की कर दी पिटाई, एक की हालत नाजुक
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
विकास कुमार की रिपोर्ट


