बंद कमरे के छत से झुलता हुआ मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

बांका : बांका जिले के अमरपुर शहर के गोला चौक के समीप अवस्थित महेंद्र साह के मकान के बंद कमरे से बुधवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान बांका जिला के बभनगामा गांव निवासी नवीन मंडल का 26 वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार के रूप में हुई। मृतक विगत छह माह से महेंद्र साह का मकान किराये पर लेकर लैब टेक्नीशियन का कार्य करता था। घटनास्थल पर मौजूद मृतक के पिता नवीन मंडल ने बताया कि दो दिन पूर्व सोमवार की रात्री उनका अपने पुत्र से मोबाइल पर बात हुई थी।

कई बार दरवाजा पीटने के बाद दरवाजा नहीं खोला गया और ना ही अंदर से कोई आवाज आई – मृतक के पिता

मंगलवार की सुबह जब उन्होंने पुनः अपने पुत्र के मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया तो पुत्र के फोन नही लगा। कई बार प्रयास करने के बावजूद पुत्र से बात नहीं हो पाई। अंततः बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीणों के साथ अमरपुर स्थित पुत्र के किराए पर लिए गए मकान पर आया लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार दरवाजा पीटने के बाद दरवाजा नहीं खोला गया और ना ही अंदर से कोई आवाज आई। मृतक के पिता ने बताया कि किसी अनहोनी की आशंका से मामले को लेकर अमरपुर थाने में सूचना दिया। दारोगा मुकेश कुमार अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से बंद दरवाजा को तोड़ दिया। अंदर उनका पुत्र गले में फंदा लगाकर छत से झुलता पाया गया।

Banka Police 1 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के कई अलाअधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुटे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक रामाशंकर सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार और दारोगा सुशील कुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए व घटना की सूचना एफएसएल टीम को दिया। सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की बारीकी से जांच कर घटनास्थल पर बिखरे नमुने को इकत्र किया। मौके पर मौजूद मृतक के गांव वालों ने बताया कि मृतक दो बहनो का इकलौता भाई था। मृतक की एक बहन का हाल ही में पुलिस विभाग में प्रतिनियुक्ति हुई है। मृतक काफी मृदुल व मिलनसार प्रवृत्ति का युवक था।

घटना के बाद मृतक की मां रेखा देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

घटना के बाद मृतक की मां रेखा देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल देखा गया। घटना की सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की हर पहलू का बारिकी से जांच की जा रही है। फिलवक्त मृतक के पिता की फर्द बयान पर आगे की कार्यवाही की जा रही है। घटना के बाद मृतक के आवास परिसर के समीप मौजूद दुकानदार व स्थानीय लोग भी हतप्रभ नजर आ रहे थे।

Banka Police 22Scope News

यह भी पढ़े : समाहरणालय गेट के पास चला सघन वाहन जांच अभियान

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...