जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन Cyber Criminals को किया गिरफ्तार

Jamtara: जामताड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने Cyber Criminals के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी इलाके में सक्रिय हैं। इसी सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के पगला मोड़ और नारायणपुर थाना क्षेत्र के झिलवा गांव में छापेमारी की।

इस पूरे अभियान का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार गुप्ता कर रहे थे

इस पूरे अभियान का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार गुप्ता कर रहे थे, जिनके साथ हीरालाल महतो समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों—राहुल गोराई, नयन मंडल और जगदीश मंडल को गिरफ्तार किया। इनके पास से 6 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड, 1 लाख 2 हजार 400 रुपये नगद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Cyber Criminals गिरफ्तार – गैस सिलेंडर से जुड़ी APK फाइल से कर रहे थे ठगी

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि ये अपराधी लोगों के व्हाट्सएप पर एलपीजी गैस से जुड़ी APK फाइल भेजते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति उस फाइल को डाउनलोड करता था, उसकी निजी जानकारी हैक कर ली जाती थी और ई-वॉलेट के जरिए ठगी को अंजाम दिया जाता था। बड़ी बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी जगदीश मंडल पहले भी साइबर अपराध के मामले में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है ।

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...

Nepal Flash Flood: बिहार सरकार ने काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के...

 नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र...

Nepal Flood: पलामू का मजदूर नेपाल में बाढ़ के बाद से...

नेपाल में बाढ़ के बाद पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा 26 अगस्त से लापता हैं। परिवार ने भारत और झारखंड सरकार से तलाश कर सकुशल...