Dhanbad में एक साथ कट गई सैकड़ों घरों की बिजली, Smart Meter से बढ़ी लोगों की परेशानी; उपभोक्ताओं ने जमकर किया हंगामा

Dhanbad: धनबाद के हीरापुर बिजली फीडर से सैकड़ों लोगों का एक साथ बिजली काट दिया गया। बिजली कटने पर उपभोक्ता हीरापुर बिजली कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि एक साथ पूरे इलाके का बिजली काट दिया गया। एक उपभोक्ता ने बताया कि चार महीने पहले स्मार्ट मीटर लगा था जिसका बिल एक लाख से अधिक आ गया, जिसके बाद बिजली काट दिया गया कार्यालय में शिकायत किए है लेकिन टाल मटोल किया जा रहा है।

Smart Meter लगने से और परेशानी बढ़ गई है…

वही एक ने कहा लगातार बिजली बिल जमा कर रहे है फिर भी बिजली काट दिया गया कार्यालय में आए है लेकिन कोई सुनने वाला है, स्मार्ट मीटर लगने से और परेशानी बढ़ गई है। किसी ने कहा डिजिटल मीटर लगा दिया गया है लेकिन रिचार्ज ही नहीं हो रहा है, ऊपर से बिजली काट दिया गया है, बिल जमा करने कार्यालय आए है तो यहां भी लिंक फेल है। किसी ने कहा जब से डिजिटल मीटर लगा है तब से गलत बिल आ रहा है और फिर बिजली काट दिया जा रहा है। वही बिजली अधिकारी से बयान लेनी चाही तो कार्यालय में ना तो कार्यवाहक अभियंता थे ना कोई बड़े अधिकारी।

 

 

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

RIMS Land Scam: यूपी के गोरखपुर पहुंची झारखंड ACB की टीम,...

 RIMS जमीन घोटाला मामले में झारखंड ACB ने यूपी के गोरखपुर में पूर्व जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी के आवास पर छापेमारी की। कई...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 24 नवंबर से साफ होगा मौसम,...

 Jharkhand Weather Update के अनुसार 24 नवंबर से राज्य में मौसम साफ होगा। अगले 24 घंटे बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री...

साप्ताहिक राशिफल (23 नवंबर से 29 नवंबर 2026): मेष से मीन...

23 नवंबर से 29 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए