Commercial Advertisment

सतगावां में 25 परिवार के 100 लोगों ने किया धर्मांतरण

Koderma: कोडरमा के सतगावां प्रखंड के कोठियार पंचायत में 25 परिवारों के 100 लोगों के धर्मांतरण करने का का मामला प्रकाश में आया है. मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है. वहीं तमाम हिंदू संगठन के कार्यकर्ता गांव पहुंचकर लोगों से जानकारी जुटा रहे हैं.

Capture 22Scope News


धर्मांतरण – घटवार समुदाय के 100 लोगों ने अपनाया ईसाई धर्म

कोडरमा के सतगावां थानाक्षेत्र के कोठियार पंचायत के गरडीह टोला में घटवार समुदाय के 100 लोगों ने धर्मांतरण कर ईसाई धर्म अपना लिया है. जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. इस गांव में रहने वाले घटवार समुदाय के लोग आर्थिक रूप से कमजोर तबके के हैं. ईसाई धर्म प्रचारक के द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार इन गरीब परिवारों को प्रलोभन देने की बात ग्रामीणों ने बताई है.

सतगांवा 2 22Scope News

ग्रामीणों ने बताया कि सभी परिवारों को इलाज में मदद करने और बीमारी ठीक करने के नाम पर धर्मांतरण करा दिया गया. ईसाई धर्म अपनाने वाले लोगों का कहना है कि बीमारी ठीक करने के लिए उन्होंने प्रभु यीशु की प्रार्थना शुरू की है और धर्मांतरण नहीं किया है बल्कि अपना मन परिवर्तन कर लिया है.

धर्मांतरण – ईसाई धर्म अपनाने वाले लोगों ने कहा

सतगांवा 3 22Scope News


जिन लोगों ने धर्मांतरण किया है उनके घरों में ईसाई धर्म से जुड़े प्रतीक चिह्न भी लगे हुए हैं और ऐसे लोग हर रविवार प्रार्थना भी कर रहे हैं. बड़ी संख्या में लोगों के धर्मांतरण की सूचना के बाद लगातार हिंदू संगठन गांव का दौरा कर रही है और लोगों से जानकारी जुटा रही है
हिंदू संगठन जानकारी इकट्ठा करने में जुटा

सतगांवा 4 22Scope News


विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री पंकज दुबे ने बताया कि मामला प्रकाश में आने के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता गांव में भ्रमण कर रहे हैं और जिन लोगों ने धर्मांतरण किया है

उनका फिर से हिन्दू धर्म में परावर्तन कराया जाएगा.

उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को अनाज और मकान का

प्रलोभन देकर इस सरकार में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है.

स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है पुलिस

वहीं दूसरी तरफ बड़े पैमाने पर धर्मांतरण की सूचना के बाद

हड़कत में आई पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है.

एसपी कुमार गौरव ने बताया कि धर्मांतरण की सूचना के बाद

मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन के पीछे की वजह का पुलिस पता लगाने में जुटी है.


आपको बता दें कि जिन लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया है,

वे लोग आज भी मिट्टी के मकान में रोजमर्रा की जिंदगी जी रहे हैं.

बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ ये लोग आज सरकारी योजनाओं से कोसों दूर हैं.

रिपोर्ट: कुमार अमित

Jharkhand Weather Update: अक्टूबर के अंत में दिसंबर जैसी ठंड, 3...

 झारखंड में चक्रवाती तूफान के असर से मौसम बदल गया है। रांची समेत कई जिलों में बारिश, धुंध और बादलों का असर रहेगा। 5...

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...