Commercial Advertisment

डुमरी उपचुनाव को लेकर रैपिड एक्शन फोर्स की 106 बटालियन पहुंची गिरिडीह, किया फ्लैग मार्च

गिरिडीह: डुमरी उपचुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने और परिचयात्मक अभ्यास लेकर टाटा नगर से रैपिड एक्शन फोर्स के 106 बटालियन के जवान ने मंगलवार को गिरिडीह पहुंचे और शहर भर में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान रैपिड एक्शन फोर्स के साथ रैप का दंगा नियंत्रण वाहन भी साथ था. डीएसपी संजय राणा और नगर थाना के अधिकारियों के साथ रैप के जवानों ने शहर भर में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को भरोसा दिलाया की वो शांति पूर्ण तरीके से रहे, और अफवाहों से दूर रहें क्योंकि रैपिड एक्शन फोर्स के जवान हर नागरिक के साथ है.

अधिकारियों ने शहर के लोगों से किया संवाद

इस मौके पर डीएसपी और नगर थाना पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स के असिस्टेंट कमांडेंट दिलीप बेहरा और चंदन सिंह के साथ पूरे बटालियन शहर के मोदी धर्मशाला से निकली. शहर के कई इलाकों का भ्रमण करते हुए टावर चौक पहुंची. जहां पुलिस अधिकारियों के साथ रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने शहर के लोगों से संवाद कर शांतिपूर्ण तरीके से रहने की अपील की.

डुमरी उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने का उद्देश्य

इधर असिस्टेंट कमांडेंट दिलीप बेहरा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि अभी रैपिड एक्शन फोर्स का ड्यूटी मुख्य रूप से डुमरी उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने का है. लेकिन लोगों से अपील भी की वो अफवाहों से दूर रहें. क्योंकि आने वाले दिनों में सारे फेस्टिवल है. जिसे शांति पूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है. इसके लिए रैपिड एक्शन फोर्स की ओर से लोगों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा.

रिपोर्टः नमन नवनीत

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...