बांका में 10वीं कक्षा का एक छात्र लापता, परिजन को अनहोनी की आशंका

बांका : बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के पथरा निवासी आशा देवी पति राकेश यादव ने अपने पुत्र (दसवीं के छात्र) की गुमशुदगी की आवेदन शनिवार को बाराहाट थाने में दिया है। छात्र के परिजन सभी जगह खोजबीन कर थक हार कर पुलिस से अपने बच्चों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। परिजन किसी अनहोनी के आशंका से परेशान है।

आवेदन के अनुसार लापता हुए छात्र राजा कुमार बैंक के काम से बैंक ऑफ़ बड़ोदा बभनगामा गया हुआ था। वहां से पुनः विजयहाट के बगल में ननिहाल मलधारा गांव गया। मलधारा से 24 अगस्त की सुबह छह बजे निकला। तब से छात्र राजा कुमार का कहीं अता-पता नहीं चल पा रहा है। राजा कुमार के पिता कोलकाता में रहकर मजदूरी करते हैं। मां और एक बड़ा भाई दोनों लापता दिन से ही जगह-जगह खोजबीन कर रहे हैं।

लापता छात्रा की मां आशा देवी ने बताया कि बाराहाट थाने में पुलिस से भी निवेदन किया और आवेदन दिया। लेकिन पुलिस वालों ने कहा कि जोओ खोजबीन करो। लापता छात्रा की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। फोटो लेकर जगह-जगह खोजबीन कर रही है।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

JSSC CGL Scam: सुषमा कुमारी निलंबित, गिरफ्तारी के करीब दो महीने...

 झारखंड JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में आरोपी सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत...

Jharkhand Liquor Scam: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी, ED ने...

 झारखंड के कथित शराब घोटाले में ED ने नीरज सिंह का बयान दर्ज किया है। विजन हॉस्पिटैलिटी और मार्शन इनोवेटिव पर 10.37 करोड़ रुपये...

Cyber Crime in Jharkhand: साइबर ठगी के नेटवर्क में देवघर देश...

 झारखंड में साइबर अपराध के नेटवर्क को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। देवघर साइबर अपराध में देश में तीसरे, दुमका 14वें और गिरिडीह...