Arrah Crime News : मुंह में पत्थर डालकर छात्र की हत्या , कल से था लापता

आरा : छात्र की हत्या – सिन्हा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कल्याणपुर-परशुरामपुर गांव के बधार से शुक्रवार की सुबह एक लापता छात्र का शव बरामद किया गया। मृतक 12 वर्षीय प्रिंस कुमार उर्फ अभय कुमार सिन्हा थाना के कल्याणपुर गांव निवासी दशरथ साह का पुत्र था। छात्र का सिर कुचला हुआ है, निमर्म तरीके से हत्या किए जाने के बाद मुंह में पत्थर भी ठूंसा गया है। सातवीं के छात्र की ऐसी हत्या से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

छात्र की हत्या – 

मृतक प्रिंस की मां सुशीला देवी ने बताया कि उनका बेटा परशुरामपुर गांव स्थित स्कूल में पढ़ाई करता था। गुरुवार को हर रोज की तरह सुबह नाश्ता कर अपने दोस्तों के साथ घर से करीब 800 मीटर की दूरी पर स्कूल गया था। शाम तक जब घर वापस नहीं लौटा तो हमने काफी खोजबीन की। स्कूल में पूछताछ की तो पता चला कि उसे चक्कर आ रहे थे, इसलिए स्कूल वालों ने घर भेज दिया था लेकिन वो घर नहीं पहुंचा। इसके बाद पिता ने सिन्हा ओपी में गुमशुदगी का आवेदन दिया।

शुरुआती जांच में यह बात आ रही कि तीन दिन पहले गांव में झगड़ा हुआ था। इसी विवाद में जान से मारने की धमकी दी गई थी। उसी विवाद से घटना को जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी परिचय कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुट गए हैं। छात्र की हत्या

छात्र की हत्या –

वहीं भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आज सुबह सदर-2 अनुमंडल अंतर्गत सिन्हा थाना प्रभारी को एक सुचना मिलती है की एक लड़के की डेड बॉडी परशुरामपुर बघार में पड़ी है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सिन्हा के साथ अन्य वरीय पदाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दिनांक 21 मार्च को कल्याणपुर के रहने वाले प्रिंस कुमार उर्फ अभय शाह उम्र लगभग 12 वर्ष, पिता दशरथ ग्राम कल्याणपुर की डेड बॉडी है। छात्र की हत्या

एक दिन पहले देर संध्या में मृतक के परिजन ने थाना में सूचना दी थी कि उनका लड़का नहीं मिल रहा है। पुलिस उक्त मामले में विधि संगत कार्रवाई आरंभ कर दी थी। घटना के उद्भेदन के लिए एफएसएल की टीम तथा डॉग स्क्वायड बुलाया गया था। अभियुक्तों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : Breaking : भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार 6 लोगों को रौंदा, 4 की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

West Bengal Election 2026: भवानीपुर से सिंगूर तक 142 सीटों पर...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान। भवानीपुर, सिंगूर, चौरंगी समेत 5 हॉट सीटों पर टिकी सबकी नजर।West...

JTET 2026 Rules Update: भोजपुरी, मगही और अंगिका अब भी बाहर,...

झारखंड कैबिनेट ने JTET 2026 नियमावली के पुराने प्रस्ताव को मंजूरी दी। भोजपुरी, मगही और अंगिका को फिलहाल शामिल नहीं किया गया, कमेटी करेगी...

Barhi Attack Case: पत्रकार पियूष पांडेय और पिता पर जानलेवा हमला,...

बरही के गोरहर थाना क्षेत्र में पत्रकार पियूष पांडेय और उनके पिता पर लोहे की रॉड और लाठी से जानलेवा हमला। पीड़ित परिवार ने...

Ranchi Murder Case: गोद ली हुई नाबालिग बेटी ने प्रेमी संग...

 रांची के डोरंडा में नाहिदा परवीन हत्याकांड में गोद ली हुई नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी का नाम सामने आया। 12 लाख देकर कराई...

Ranchi Diesel Crisis: डीजल की कमी से थमे ट्रकों के पहिये,...

 रांची में डीजल संकट के कारण ट्रकों की आवाजाही घटी, माल ढुलाई और FMCG सप्लाई प्रभावित। मजदूरों के रोजगार पर भी पड़ा सीधा असर।Ranchi...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img