नासिक के पास बड़ा रेल हादसा, एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक के पास एक बड़ा रेल हादसा हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस (पवन एक्सप्रेस) के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. बताया जाता है कि यह हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुई है. वहीं रेलवे ने हादसे के बाद कई ट्रेनें बाधित हो गई है. कुछ ट्रेनों के रूट का भी बदलाव रेलवे ने कर दिया है.

डाउन लाइन पर नासिक के पास लाहवित और देवलाली के बीच ट्रेन नंबर 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस (पवन एक्सप्रेस) के 11 डिब्बे पटरी से उतरे. हादसे की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन ने एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वैन को रवाना किया.

जानकारी के मुताबिक भुसावल मंडल पर नासिक के पास हुई. जिसमें ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए. इसकी सूचना तत्काल प्रभाव से रेलवे को दी गई. हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है.

कुछ लोगों के घायल होने की सूचना

रेल मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रसार) गौरव कृष्ण बंसल ने कहा कि हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. लेकिन हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है. वहीं रेलवे ने हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है.

लाहवित और देवलाली के बीच पटरी से उतरे

मध्य रेलवे ने अपडेट जारी करते हुए कहा है कि भुसावल मंडल पर नासिक के पास 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस के 11 डिब्बे आज करीब 3 बजकर 10 मिनट पर नासिक के पास लाहवित और देवलाली के बीच पटरी से उतर गए. भुसावल से दुर्घटना राहत चिकित्सा उपकरण और इगतपुरी से मेडिकल वैन मौके पर पहुंच गई है. अब तक, किसी की मौत की सूचना नहीं है. यूपी लाइन यातायात के लिए उपलब्ध है. प्रथम दृष्टया कारणों की जांच की जा रही है

हेल्पलाइन नंबर जारी

सीएमएमटी- 022-22694040
सीएमएमटी- 022-67455993
नासिक रोड – 0253-2465816
भुसावल – 02582-220167
डिजास्टर मैनेजमेंट रूम 54173

ये ट्रेनें हुईं बाधित

12617 निजामुद्दीन मंगला एक्सप्रेस
12071 जालना जनशताब्दी एक्सप्रेस
12188 जबलपुर गरीबरथ
11071 वाराणसी एक्सप्रेस
01027 एलटीटी-गोरखपुर समर स्पेशल
इस ट्रेन का डायवर्जन किया
22221 निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस वाया दिवा-वसई

रिपोर्ट : शक्ति

वंदे भारत एक्सप्रेस से बदली जाएंगी शताब्दी और जनशताब्दी ट्रेनें

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...