Namkum Railway Exam Fraud: जीजा के बदले साला परीक्षा देने पहुंचा, arrested

Namkum में Railway Group D Exam के दौरान Exam Fraud का मामला सामने आया। जीजा के बदले साला परीक्षा देने पहुंचा, बायोमीट्रिक जांच में पकड़ाया और गिरफ्तार हुआ।


Namkum Railway Exam Fraud रांची:रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के दौरान नामकुम थाना क्षेत्र में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। Railway Group D Exam देने पहुंचे एक फर्जी परीक्षार्थी लालू कुमार उर्फ अनीश कुमार को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। वह अपने जीजा जवाहर प्रसाद के बदले परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पर पहुंचा था। यह परीक्षा लोअर चुटिया स्थित अरुनुमा टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड केंद्र में आयोजित की गई थी।


Key Highlights

  • Railway Group D Exam में फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

  • जीजा के बदले साला परीक्षा देने पहुंचा

  • बायोमीट्रिक जांच में Exam Fraud का खुलासा

  • अरुनुमा टेक्निकल सर्विसेज सेंटर, लोअर चुटिया की घटना

  • नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज


Namkum Railway Exam Fraud:

गिरफ्तार आरोपी लालू कुमार उर्फ अनीश कुमार फतेहपुर, गया (बिहार) का निवासी है। जांच में सामने आया कि मूल परीक्षार्थी जवाहर प्रसाद भी फतेहपुर, गया का रहने वाला है और आरोपी उसका साला है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले बायोमीट्रिक जांच के दौरान पहचान में गड़बड़ी पाई गई, जिसके बाद परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों ने उसे रोक लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने जीजा के स्थान पर परीक्षा लिखने आया था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही डीएसपी मुख्यालय प्रथम नामकुम थाना पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की।

Namkum Railway Exam Fraud:

इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक रामाशंकर के बयान पर नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं।

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...

रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌧️ रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान 🌧️ अधिकतम तापमान 29.7°C और न्यूनतम 21.9°C। मौसम: मध्यम बौछारें।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख रांची में आने...

पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

⛈️ पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान ⛈️ अधिकतम तापमान 31.9°C और न्यूनतम 26.1°C। मौसम: ओलों के साथ तूफान।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख पटना...