माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ से 12 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

कटरा : शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई. वहीं 13 लोग घायल बताए जा जा रहे हैं. इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने दुख जताया है. यह घटना शुक्रवार-शनिवार की दरम्यान रात करीब 2:45 बजे हुई.

एजेंसी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार यहां किसी बहस के बाद लोगों ने एक-दूसरे को धक्का दे दिया, जिसके बाद भगदड़ मच गई. घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है. उन्होंने लिखा कि माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में हुई जनहानि से अत्यंत दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रधानमंत्री ने लिखा कि उन्होंने इस घटना के बारे में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से बात कर स्थिति का जायजा लिया है.

वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से हुई दुखद स्थिति का जायजा लिया है. उन्होंने ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता और सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं.

Patna- बिहार की धरती ने कभी जनतांत्रिक मूल्यों को मिटने नहीं दिया- प्रधानमंत्री मोदी

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...