नेपाल में कर्फ्यू: काठमांडू में फंसे रांची के 12 लोग, होटल में कैद, दूतावास ने दिलाया भरोसा

नेपाल में कर्फ्यू के बीच काठमांडू में रांची के 12 लोग होटल में फंसे। भारतीय दूतावास ने सभी की सुरक्षा का भरोसा दिलाया, संपर्क लगातार जारी।


रांची: नेपाल की राजधानी काठमांडू में जारी हिंसक आंदोलन और कर्फ्यू के बीच रांची के 12 लोग फंस गये हैं। ये सभी नौ सितंबर को रोट्रेक्ट क्लब ऑफ जीनिया के कार्यक्रम में हिस्सा लेने काठमांडू पहुंचे थे।

क्लब की पूर्व अध्यक्ष सलोनी अरोड़ा ने बताया कि 11-12 सितंबर को कार्यक्रम होना था, लेकिन सदस्य दो दिन पहले ही पर्यटन के उद्देश्य से नेपाल पहुंचे। तभी वहां हालात बिगड़ गये और काठमांडू में हिंसक आंदोलन शुरू हो गया। बुधवार सुबह से नेपाल आर्मी ने मोर्चा संभाल लिया है और पूरे शहर में कर्फ्यू लागू है।


Key Highlights

  • काठमांडू में हिंसक आंदोलन, नेपाल आर्मी ने संभाला मोर्चा

  • रांची से गये 12 लोग होटल में कैद, बाहर निकलने की अनुमति नहीं

  • इंटरनेट सेवा बाधित, संपर्क में दिक्कत

  • भारतीय दूतावास संपर्क में, सभी लोग सुरक्षित

  • होटल प्रबंधन खा-पीने की सुविधा दे रहा है


फिलहाल सभी सदस्य होटल में कैद हैं और बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण संपर्क साधने में परेशानी हो रही है। हालांकि, होटल प्रबंधन खाने-पीने की व्यवस्था कर रहा है।

सलोनी ने बताया कि भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में है और सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। नेपाल प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

फंसे लोगों में मयंक कुमार झा, रिया मिश्रा, ओम चौरसिया, अनिकेत मिश्रा, अंशु कुमार, आकाश कुमार, रिशू गोयल, सताक्षी मित्रा, खराज लिंडा, साम केरकेट्टा और मृणाल शामिल हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img