राजधानी रांची में 12 साल की स्कूली छात्रा  के साथ सामूहिक दुष्कर्म

रांची: राजधानी रांची के सदर इलाके में निवास करने वाली एक स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

नाबालिग का आरोप है कि शुक्रवार रात को जब वह एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रही थी, तभी पार्टी में शामिल चार लड़के सुनसान जगह देखकर उसे सड़क के किनारे ले गए और फिर उसके साथ दुष्कर्म का अपराध किया।

रांची में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। रांची के कोकर थाना इलाके में निवास करने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ चार लड़के ने गैंगरेप का अपराध किया गया है। छात्रा के साथ दुष्कर्म का अपराध करने वाले चारों लड़कों में से दो नाबालिग हैं। वे सभी छात्रा के मोहल्ले के निवासी हैं।

छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि शुक्रवार की शाम वह अपने चारों दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने के लिए सदर इलाके के एक रेस्टोरेंट में गई हुई थी। जन्मदिन की पार्टी खत्म होने के बाद जब वह घर लौटने लगी तो उस दौरान चारों लड़के भी उसी के साथ लौट रहे थे।

अचानक एक सुनसान जगह पर चारों ने उसे छेड़खानी करनी शुरू की। विरोध करने पर चारों ने उसे पास ही एक सुनसान जगह ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद चारों अपराधियों ने मौके से फरार हो गए।

छात्रा ने पुलिस को बताया है कि किसी तरह वह शुक्रवार की देर रात अपने घर पहुंची और अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी प्राप्त होने के बाद माता-पिता अपनी बेटी को साथ लेकर देर रात ही सदर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया है। बलात्कार की शिकार नाबालिग छात्रा सभी आरोपियों को पहचानती हैं, क्योंकि वे उसके मोहल्ले में ही निवास करते हैं।

उन्हीं में से एक का बर्थडे भी था, जिसकी पार्टी में नाबालिग छात्रा गई हुई थी। मामला संज्ञान में आते ही सदर थाने की टीम ने शनिवार की सुबह तक दो नाबालिगों को निरुद्ध कर लिया जबकि दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को रांची के सदर अस्पताल में छात्रा की मेडिकल जांच भी करवाई गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img