Dhanbad के महुदा स्टेशन पर चलती Train से उतरने के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

Dhanbad: Dhanbad के महुदा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोमो–खड़गपुर पैसेंजर Train से सफर कर रहे एक युवक चलती ट्रेन से उतरने के दौरान फिसलकर ट्रेन के नीचे चला गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय सोनू गोप के रूप में हुई है, जो महुदा थाना क्षेत्र के कपूरिया स्थित रूदी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

जल्दबाजी में उतरने का कर रहे थे प्रयास

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू गोप गोमो स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर अपने गांव महुदा लौट रहे थे। बताया जाता है कि वे अपनी दीदी के घर से वापस आ रहे थे। जैसे ही Train महुदा स्टेशन पहुंची, वे जल्दबाजी में उतरने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और उनका पैर फिसल गया। इससे वे Train की चपेट में आ गए और प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े।

दाहिने पैर की अंगुलियां कट चुकी हैं

हादसे में सोनू के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। विशेष रूप से उनके दाहिने पैर की अंगुलियां कट चुकी हैं। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा – तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने तुरंत रेल प्रशासन को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ और रेलवे कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल रेलवे अस्पताल पहुंचाया।

 रांची रिम्स रेफर कर दिया गया

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया। वहां चिकित्सकों की टीम ने जांच कर बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया है।

 

 

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...