PMCH में महिला मरीजों के लिए बड़ी सौगात, स्त्री रोग विभाग में बढ़ेंगे 90 बेड

Patna: बिहार में बेहतर शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार लगातार विस्तार कार्य कर रही है इसके लिए बिहार सरकार की तरफ से पुनर्विकास योजना के तहत हर राज्य के लगभग सभी अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी के विख्यात अस्पताल PMCH में महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेड की संख्या में लगातार इजाफा किया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में महिला वार्ड में 90 बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है।

महिलाओं को हाईटेक इलाज की सुविधा दी जायेगी

इससे अस्पताल में इलाज करवाने आने वाली महिलाओं को हाईटेक इलाज की सुविधा दी जायेगी। बता दें कि हाल ही में पीएमसीएच में सुविधा विस्तार के तहत 1117 बेड वाले 2 अस्पताल टावर का निर्माण किया गया है। इससे प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य उपचार के लिए 24 घंटे सुविधा उपलब्ध है।

एयर एम्बुलेंस के उतरने की सुविधा

वहीं विभाग ने 2029 तक पीएमसीएच में चल रहें सभी विकास व विस्तार कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही PMCH में इलाज के लिए रेफर किये गये गंभीर मरीजों के लिए बेहतर उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस के उतरने की व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। उम्मीद है कि आने वाले एक-दो महीने में इसको चालू कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संकल्प अब बिहारवासियों को किसी प्रकार के इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही बिहार बेहतर शिक्षा, उद्योग व स्वास्थ्य सुविधा में दिन-प्रतिदिन उन्नति कर रहा है।

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...