गोली लगने से अधेड़ व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के झरौखर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भंगहा गांव में संदिग्ध हालात में गोली लगने से एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राकेश सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

घटना घर के भीतर हुई है, प्रारंभिक जानकारी में घर में आपसी विवाद की बात सामने आ रही है – परिजन

परिजनों के अनुसार, घटना घर के भीतर हुई है। प्रारंभिक जानकारी में घर में आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद गोली चलने की घटना हुई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस दोनों पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही झरौखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।

Motihari Maut 1 22Scope News

मामले की गहन जांच की जा रही है – सिकरहना SDPO उदय शंकर

सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है।

Motihari Maut 22Scope News

यह भी पढ़े : सिवान रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, शरीर में टेप से बांधकर कर रहा था शराब तस्करी, गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...