अडाणी फाउंडेशन के मोबाइल हेल्थ कैंप में 125 लोगों का इलाज

गोड्डा : जिले के पैरडी और पोड़ैयाहाट प्रखंड के बिरनियां गांव में अडाणी फाउंडेशन की ओर से लगाए गए मोबाइल स्वास्थ्य शिविर में 125 से भी ज्यादा लोगों ने मुफ्त चेकअप कराया. स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्ग के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी अपना इलाज कराने पहुंचे थे. बदलते मौसम की वजह से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे बुखार और सर्दी-खांसी जैसी बीमारी का इलाज कराने पहुंचे. जबकि कई बुजुर्ग घुटने में दर्द और ब्लडप्रेशर जैसी बीमारियों की समस्या से ग्रसित पाए गए. डॉक्टरी जांच के बाद अडाणी फाउंडेशन की ओर से मुफ्त दवा का भी वितरण किया गया. अडाणी पावर के सीएसआर कार्यक्रम के तहत जिले के सुदूर गांवों में मोबाइल हेल्थकेयर युनिट के, माध्यम से ग्रामीणों के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें डॉक्टरी जांच के अलावा दवा का वितरण और जांच की सुविधा भी प्रदान की जाती है.

कोरोना काल में हड़ताल पर गए टेक्नीशियन, इलाज में लोगों को होगी परेशानी

Land Fraud: रांची में जमीन बेचने के नाम पर 35 लाख...

 रांची के बीआईटी मोड़ क्षेत्र में जमीन बिक्री के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच...

Expired Beer Scam: बोकारो में नष्ट करने की जगह दुकान पहुंची...

 बोकारो में नष्ट करने के लिए परमिट ली गई 1500 पेटी एक्सपायर्ड बीयर कथित तौर पर दुकानों तक पहुंच गई। उत्पाद विभाग ने जांच...

Maiya Samman Yojana Update: झारखंड में 6 लाख घटे लाभुक, सत्यापन...

झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या लगातार घट रही है। सत्यापन के बाद यह आंकड़ा 50 लाख से नीचे जा सकता...