Rural क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता जरुरी, अंजान जी फाउंडेशन ने लगाया हेल्थ चेकअप कैंप

अंजान जी फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

पटना: अंजान जी फाउंडेशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। ग्रामीण (Rural)  इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एक गंभीर चुनौती है, जहाँ सरकारी सुविधाएं या तो अनुपलब्ध होती हैं या बहुत दूर स्थित होती हैं। इस समस्या के समाधान के उद्देश्य से अंजान जी फाउंडेशन ने आज ज्वॉइस्ट मोरेस स्कूल, भेलुरा रामपुर, नौबतपुर, पटना में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करना और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सेवाओं का लाभ पहुँचाना था।

कार्यक्रम में अंजान जी फाउंडेशन के उपाध्यक्ष (बिहार) एवं प्रसिद्ध डॉक्टर ज्योति प्रकाश ने ग्रामीण (Rural) लोगों की स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने रोगों की प्रारंभिक पहचान की और स्वास्थ्य संबंधित सलाह दी, साथ ही लोगों को उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इस दौरान अंजान जी फाउंडेशन के छपरा जिला अध्यक्ष और प्रशिक्षित पैथोलॉजिस्ट पुरुषोत्तम कुमार ने वजन, रक्त का दबाव, रक्त शर्करा और रक्त समूह जैसी प्रमुख जांचों को सफलतापूर्वक किया। इन जांचों के माध्यम से लोगों को अपनी सेहत के बारे में सटीक जानकारी मिली और बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। यह शिविर उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहा, जो सामान्यत: स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहते हैं।

1 257 22Scope News

यह भी पढ़ें – Pushpin कला से उभरी बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा की छवि

कार्यक्रम में अंजान जी फाउंडेशन के संस्थापक संतोष श्रीवास्तव उर्फ अंजान जी, निदेशक रीता दयाल, सीईओ अभिनव श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सलाहकार रवि शेखर, बिहार के संयुक्त सचिव बिपुल पंकज, मीडिया प्रभारी राकेश धारी और नौबतपुर प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे। सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंजान जी फाउंडेशन ने इस शिविर के माध्यम से यह संदेश दिया कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए जागरूकता और सही जानकारी बहुत जरूरी है। Rural Rural Rural Rural 

फाउंडेशन के संस्थापक संतोष श्रीवास्तव उर्फ अंजान जी ने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण बच्चों और परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है, ताकि वे स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकें। हम इस प्रकार के शिविरों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। यह आयोजन न केवल ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाने का एक कदम है, बल्कि यह समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ है। अंजान जी फाउंडेशन ने इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  BSDMA के स्टाल पर लोगों को मिल रही अहम जानकारी, ड्रोन प्रदर्शनी से लेकर…

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: हाथी माधुरी की कोल्हापुर वापसी का रास्ता...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: करीब एक साल बाद हथिनी माधुरी के अपने पुराने ठिकाने नंदनी मठ, कोल्हापुर लौटने का रास्ता साफ हो गया है।...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से शुरू...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार...