यूपी के मिल्कीपुर में बूथ कैप्चरिंग का आरोप, 9 बजे तक पड़े 13.34 फीसदी वोट

अयोध्या : यूपी के मिल्कीपुर में बूथ कैप्चरिंग का आरोप, 9 बजे तक पड़े 13.34 फीसदी वोट। यूपी के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान के लिए वोटरों ने भारी उत्साह है। हर बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी व अन्य वरिष्ठ पुलिसकर्मी भ्रमणशील हैं।

सुबह नौ तक 13.34 फ़ीसदी मतदान हुआ है। मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव पहले ही भाजपा पर चुनाव प्रभावित करने के आरोप लगा चुके हैं।

इस बीच बूथ संख्या 211 घाटमपुर में संतोष सिंह ने बूथ कैपचरिंग के आरोप लगाए हैं। उसकी शिकायत पर्यवेक्षक से की गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस स्थिति में पहुंच गई है कि अपनी जमानत नहीं बचा पाएगी।

अखिलेश यादव  ने चुनाव आयोग से की शिकायत…

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव  ने बुधवार को कहा कि – ‘…चुनाव आयोग तुरंत इस समाचार से जुड़ी तस्वीरों का संज्ञान ले कि अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है, जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं।

…ये अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध है। ऐसे लोगों को तुरंत हटाया जाए और दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

…निर्भीक मतदान ही लोकतंत्र को शक्तिशाली बनाता है। अपने हक को पाने के लिए आगे आइए और एक-एक मत डालकर अपने भविष्य का रास्ता स्वयं बनाइए। मतदान भी, सावधान भी।’

इसी क्रम में मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि –‘…पूजा-अर्चना करना मेरी आस्था का विषय है। यह हमेशा से मेरे जीवन का हिस्सा रहा है। मिल्कीपुर में आज उपचुनाव हो रहा है।

…भाजपा ने लगातार यहां चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की है। आज सुबह 7 बजे से वोटिंग चल रही है और मुझे जानकारी मिली है कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ से भगाया जा रहा है’। 

मिल्कीपुर में वोटिंग के दौरान मुस्तैद पुलिस।
मिल्कीपुर में वोटिंग के दौरान मुस्तैद पुलिस।

मिल्कीपुर में सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर लगाए आरोप…

समाजवादी पार्टी ने अपने ऑफ‍िशि‍यल एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट क‍िया, मिल्कीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 185 पर फर्जी मतदान की सूचना, बूथ संख्या 409 पर चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मी भाजपा के पक्ष में जबरन डलवा रहे वोट। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की है।

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने भाजपा नेता शंभू सिंह पर आरोप लगाया है कि वह स्थानीय प्रधान के साथ मिलकर मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं। मतदान को कर रहे प्रभावित। पार्टी ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की है।

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी।
अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी।

मिल्कीपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट डाले जा रहे हैं लेकिन यहां कुछ अराजक तत्व हैं जो मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं और उन्हें वोट नहीं डालने दे रहे हैं और यहां का पुलिस प्रशासन भी दबाव बना रहा है कि समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट न डाले जाएं…।

हम पूरी तरह तैयार हैं, हर बूथ पर हमारे पोलिंग एजेंट हैं लेकिन हमें कुछ जगहों से सूचना मिल रही है कि एजेंटों को बाहर रखा जा रहा है और मतदाताओं को प्रशासन द्वारा डराया-धमकाया जा रहा है…। मुझे घाटमपुर, शिवनाथपुर, कुमारगंज से शिकायत मिली है।’

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी।
अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी।

मिल्कीपुर में मतदान के लिए बूथों पर लगी वोटरों की कतार…

इन सबके बीच अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव में कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम चंद्र विजय सिंह और एसएसपी राजकरण नय्यर लगातार भ्रमणशील हैं। कुछ बूथों पर ईवीएम में खराबी के चलते मतदान थोड़ी देर तक बाधित रहने की सूचना मिली है। हालांकि बाद में दूसरी ईवीएम के माध्यम से ज्यादातर जगहों पर सुचारू रूप से मतदान शुरू करा दिया गया है।

सभी बूथों पर लंबी कतार लगी हुई है। वोटरों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। बूथों पर युवा, बुजुर्ग और महिला सभी वर्ग के मतदाता कतार में दिख रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी की ओर से कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसे लेकर सपा ने एक्स पर कुछ पोस्ट भी किए हैं।

सांसद अवधेश प्रसाद ने भी मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। हालांकि इस बारे में पूछे जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि सभी जगह पर शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक भी निगरानी कर रहे हैं।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...