गुमला: गुमला सदर अस्पताल से एक 14 दिन की नवजात बच्ची को चोरी कर लिए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार रात 7:37 बजे की है, जब एक अज्ञात महिला नर्स की ड्रेस पहनकर एसएनसीयू वार्ड में दाखिल हुई और बच्ची को लेकर फरार हो गई।
बच्ची सिसई प्रखंड के रेडवा गांव निवासी रतनी इंदवार की है, जिसका इलाज 31 मई से चल रहा था। सीसीटीवी फुटेज में महिला को बच्ची को लेकर अस्पताल से बाहर भागते देखा गया। बाहर एक बाइक पर पहले से मौजूद युवक ने महिला को बैठाया और दोनों फरार हो गए।
घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। बच्ची की तलाश के लिए चाइल्ड ट्रैफिकिंग की आशंका को भी जांच में शामिल किया गया है।


















