Godda– पोडै़याहाट थाना क्षेत्र में एक नाबालिक आदिवासी युवती के साथ 14 वर्षीय युवक ने दुष्क्रर्म की घटना को अंजाम दिया.
बताया जा है कि कुशवाहा गांव निवासी सुजीत हेम्ब्रम ने बहला-फुसला कर युवती के साथ दुष्कर्म किया. दुष्क्रर्म के बाद गुप्तांग से खुन का रिसाव होने लगा. दर्द से छटपटाते युवती ने दुष्क्रर्म की जानकारी अपनी मां को दी. आनन–फानन में युवती को एक निजी चिकित्सक से दिखलाया गया. युवती के पिता गांव के बाहर दैनिक मजदूर करता है.
बताया जा रहा है कि गांव में दोनों पक्ष के बीच समझौता करवाने की कोशिश की गई. लेकिन दोनों पक्ष में बात नहीं बन सकी. आखिरकार पीड़िता की मां ने पोडै़याहाट थाने में शिकायत दर्ज करवाई.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरप्तार कर लिया. आरोपी ने भी पुलिस के समक्ष अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है.
रिपोर्ट- प्रिन्स


