अपने अधिकारों के लिए सजग रहे आदिवासी समाज-बंधु तिर्की 

रांचीः  अपने अधिकारों के लिए सजग रहे आदिवासी समाज-बंधु तिर्की

विधायक बंधु तिर्की के पैतृक गांव बनहोरा के जतरा मैदान में 21 पाड़हा सोहराई जतरा 2021 का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न खोड़हा दलों की ओर से पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया.  गुमला के खोड़हा मंडली का पारंपरिक नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बंधु तिर्की ने कहा कि आदिवासी समाज जिस प्रकार अपने अधिकारों के लिए लड़ता रहा है, उसी तरह उसे अपनी पहचान और संस्कृति को बचाये रखने के लिए भी सतर्क रहना होगा.  जतरा और इसके जैसे सभी धर्मिक और पारम्परिक आयोजनों को जिंदा रखना होगा.

2cc1d07c 5eb2 434c 884b 5e58c906be6a 22Scope News

बंधु तिर्की ने आदिवासी समाज को सजग करते हुए कहा कि अपने अधिकारों के प्रति सजग रहिये और अपनी जमीन को लूटने मत दिजीए.

इस अवसर पर  कमड़े पंचायत के मुखिया नीलम तिर्की, पार्षद पुष्पा टोप्पो , समाजसेवी एल्विन लकड़ा,  पंडरा पंचायत के मुखिया सुनील तिर्की,सिमलिया के मुखिया मुकेश भगत, सुनील टोप्पो , संजय तिर्की, विकास तिर्की,रमा महली,राजेश लिंडा,शशि बांडो  ,मुन्तजिर खान,सोनू लकड़ा, संजय लकड़ा,रवि तिर्की भी उपस्थित रहें.

रिपोर्टः शहनवाज

अनियंत्रित होकर चाट में पलट गई ट्रैक्टर, नीचे दबने से चालक...

आरा : बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा स्थित दरगाह के समीप सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर चार्ट...

Jamshedpur Police Arrest: जमशेदपुर में फिल्मी अंदाज का पुलिस ऑपरेशन, आरोपी...

Jamshedpur Police Arrest: शहर के सीतारामडेरा इलाके में एक वॉन्टेड भगोड़े को पकड़ने के लिए पुलिस ने सोमवार को कई घंटों तक एक स्पेशल ऑपरेशन...

Giridih Kanwar Yatra: 51 लीटर गंगाजल के साथ शुरू हुई अनोखी...

Giridih Kanwar Yatra: झारखंड के गिरिडीह ज़िले के सरिया के रहने वाले विराट सिंह लगातार चौथे साल 51 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर...