पटना : पूरे देश में आज यानी मंगलवार को भारत रत्न व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जन्मजयंती मनायी जा रही है। साथ ही इसके एकता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस खास मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई नेताओं ने आयोजित राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
साथ ही पटना के आईजीआईएमएस परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह किया गया। इस खास मौक पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री विजय कुमार चौधरी, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री आलोक मेहता सहित कई नेताओं ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।








