लूटकांड का पर्दाफाश : CSP संचालक से लूट करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार

सिवान : सिवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र में हुए सीएसपी संचालक से लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जीबी नगर थाना ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं उनके पास से हथियार के साथ लूटी की गई नकदी भी बरामद की गई है। जहां कुछ दिन पहले जीबी नगर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक विकास कुमार सिंह से हथियार के बल पर करीब ढाई लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

SP पूरन कुमार झा ने तुरंत स्पेशल टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए

आपको बता दें कि घटना की गंभीरता को देखते हुए सिवान पुलिस अधीक्षक (SP) पूरन कुमार झा ने तुरंत स्पेशल टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान कर ली। इसके बाद छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान प्रेम कुमार, आयुष कुमार और धर्मेंद्र कुमार उर्फ बाबा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 1,09,000 रुपए नकद, एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

Siwan Police 1 2 22Scope News

लूटी गई राशि करीब एक लाख 30 हजार बताई जा रही है, जिसमें से अधिकांश रकम बरामद कर ली गई है – पुलिस

पुलिस के अनुसार, लूटी गई राशि करीब एक लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है, जिसमें से अधिकांश रकम बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। वहीं सिवान पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। सिवान पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप और आम लोगों में भरोसा बढ़ा है। वहीं एसपी पूरन कुमार झा ने इन अपराधियों के बारे में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

Siwan Police 3 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : सिवान जंक्शन पर हाई अलर्ट, RPF की सघन जांच, डॉग स्क्वॉड ‘रैंबो’ के साथ चला सर्च ऑपरेशन

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

Asian Games 2026: खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कबड्डी-तैराकी प्रतियोगिताओं का...

Asian Games 2026, पटना: जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स Aichi-Nagoya 2026 में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre: अब पीड़ितों को नहीं लगाने...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre, पटना: न्याय पाने के लिए किसी व्यक्ति को कानूनी प्रक्रिया की जटिलताओं और अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न...

Bihar Highway Patrol: 58 नए गश्ती वाहन रवाना, हादसे के बाद...

Bihar Highway Patrol, पटना: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वालों की सुरक्षा और दुर्घटना के बाद त्वरित मदद पहुंचाने के लिए बिहार सरकार ने...