2 पक्षों में जमकर फायरिंग, हिरासत में 15 लोग, हथियार भी बरामद

सासाराम : सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के तकिया में जमीनी विवाद में आपसी बर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही कई हथियार भी बरामद किया है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने खुद छापेमारी की है। सोमवार की देर रात तक चले इस छापेमारी से तकिया मोहल्ले में हड़कंप मच गई। एसपी ने कई घरों तथा प्रतिष्ठानों में हथियार बरामद की एवं कई लोगों को पकड़ा भी है। बताया जाता है कि जमीन के खरीद-बिक्री को लेकर दो पक्ष में विवाद है। जिसको लेकर कल शाम आपस में पंचायत बुलाई गई थी। इसमें कई लोग इकट्ठा हुए थे।

दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते-करते मारपीट की और बाद में फायरिंग

आपको बता दें कि इस दौरान बात बिगड़ गई और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। बाद में स्थिति काफी बिगड़ गई और फायरिंग होने लगी। वारदात की सूचना मिलते ही सासाराम नगर थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। वहीं हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। साथ ही लगातार छापेमारी कर कई हथियार बरामद किए गए। देर रात तक यह कार्रवाई चलती रही। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि जल्द ही पुलिस पूरी कार्रवाई की सूचना मीडिया से साझा करेगी।

यह भी पढ़े : Patna पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!