मुंगेर में के पोलो मैदान में जगमगाए 15 हजार एक दिए

दीपावली के दूसरे दिन मुंगेर के पोलो मैदान में 15 हजार एक दिए

जलाकर दीपोत्सव मनाया गया. धावक और खिलाड़ी संघ ने

पूरे मैदान को दीपों से सजाया. 40 वर्षाें से

दीप जलाने की ये परंपरा चली आ रही है.इस मौके

पर मैदान के मुख्य द्वार सहित सीढ़ी पर चारों ओर

आकर्षक रंगोली और रंगीन गुब्बारे के साथ रंगीन बल्ब से सजाया गया था.

इस उत्सव को देखने को लेकर मैदान में लगभग हजारों लोगों की भीड़ थी.

आकर्षक तरीके से 15 हजार एक दिए सजाए गए मैदान में लोग अपने मोबाइल में सेल्फी लेते नजर आए.

दीप महोत्सव से पूर्व मैदान में विधि पूर्वक आचार्य के द्वारा मैदान का पूजन किया गया.

वहीं लोगों ने बताया की दीपावली के दूसरे दिन यह कार्यक्रम किया जाता है.

इस मैदान में हर रोज कड़ी मेहनत करने वाले खिलाड़ियों और धावकों द्वारा यह कार्यक्रम किया जाता है.

यहां दीपोत्सव मनाने की परंपरा पिछले 40 वर्षों से चली आ रही है.


मुंगेर के कष्टहारी घाट, बबुआ घाट में उमड़े श्रद्धालु

मुंगेर के कष्टहरनी घाट, बबुआ घाट सहित अन्य गंगा घाटों में सूर्य ग्रहण और छठ पूजा को लेकर गंगा घाट श्रद्धालु पहुंचे.

कष्ट हरनी घाट, बबुआ घाट सहित अन्य गंगा घाटों में सूर्य ग्रहण एवं छठ पर्व को लेकर गंगा स्नान करने

वाली छठ व्रतियों की भीड़ गंगा घाट पर लगने लगी है. गंगा स्नान करने वाले छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ने लगी.

करीब हजारों छठ व्रतियों व उनके परिजनों ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की.

साथ ही छठ पर्व के लिए गंगा जल डिब्बों में भरकर अपने घर ले गये. छठव्रतियों की बढ़ती भीड़ को

लेकर प्रशासन की ओर से गंगा तट तक विशेष तैयारी की गई है, जहां स्थानीय गोताखोर

और पुलिस बलों की तैनाती गंगा घाटों पर की गई है.

मुंगेर के काली मंदिर में मिले साईं बाबा, दर्शन के लिए उमड़े लोग

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...