मुंगेर: मुंगेर के पोलो मैदान में शुक्रवार की देर शाम दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर शहर के दर्जनों गणमान्य मौजूद थे। वही पोलो मैदान में 51 हजार दीयों और गुब्बारों से सजाया गया। जहां हुनर सोसाइटी की प्रीति कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं ने भारत माता की आकर्षक रंगोली बनाई। डीएम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपसी सौहार्द के साथ पर्व त्योहार मनाएं। जिस प्रकार मुंगेर के युवा मैदान में एकत्रित होकर दीया जलाते हैं, वह प्रशंसनीय है।

उन्होंने बताया कि मुंगेर जिला सबसे अधिक दीप जलाने में रिकॉर्ड स्थापित किया है। मुंगेर जिला बहुत ही ऐतिहासिक जिला है, जहां दीपावली के पूर्व बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर में 8 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किया गया था। पूरे बिहार राज्य में सबसे सर्वाधिक है। वहीं जिलाधिकारी ने दीपावली पर्व को लेकर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी। दीपावली प्रकाश का पर्व है सभी के जीवन में प्रकाश हो यही कामना है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अरविद कुमार, शारीरिक कोच रामेश्वर झा ने कहा कि पोलो मैदान में अभ्यास कर अब तक हजारों युवाओं ने नौकरी हासिल की। पोलो मैदान मुंगेर के युवाओं की रोजी-रोटी से जुड़ा हुआ है। ऐसे सभी युवा पोलो मैदान में आयोजित होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में सहयोग देते हैं। इस बार 51 हजार दीये जलाए गए। दीयों की लड़ी से मुंगेर की ऐतिहासिक स्थलों को दर्शाया गया। यहां दीपोत्सव देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Jamui में मंटुन मांझी हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट
Munger Munger Munger
Munger


















