अश्लील कंटेंट वाले 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म और 19 वेबसाइट बैन

रांची: सरकार ने गुरुवार को अश्लील सामग्री परोसने वाले 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म और उनसे जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट को बंद करने की कार्रवाई की है.

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि 18 ओवर द टॉप (ओटीटी) मंच, 19 वेबसाइट, 10 ऐप और इनसे जुड़े 57 सोशल मीडिया अकाउंट भारत में बंद कर दिये गये है.

मंत्रालय के मुताबिक, प्रथम दृष्टया इन सामग्रियों को आइटी एक्ट की धारा 67, 67 ए, आइपीसी की धारा 292 और इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वीमन (प्रोहिबिशन) एक्ट 1986 का उल्लंघन करने वाला पाया गया.

ब्लॉक किये गये प्लेटफॉर्म में हंटर्स, ड्रीम फिल्म्स, मूडएक्स, नियोनएक्स, एक्ट्रामूड और अन्य कंपनियां हैं, जो अश्लील सामग्री परोस रही थीं.

जानकारी के अनुसार एक ऐप एक करोड़ जबकी दो अन्य को 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया गया था.  इन प्लेटफॉर्मों के सोशल मीडिया अकाउंट के कुल फॉलोअर्स की संख्या 32 लाख से अधिक है.

बयान के अनुसार 12 फेसबुक अकाउंट,16 एक्स अकाउंट,17 इंस्टाग्राम और 12 यूट्यूब चैनल्स को ब्लॉक किया गया है.

 

 

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...