Ranchi : अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने मांगी रंगदारी, थाना पहुंची युवती…

Ranchi : राजधानी रांची में एक युवती से सोशल मीडिया में अश्लील फोटो वायरल ना करने के नाम पर 50 हजार रुपए रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। युवक युवती से उसकी अश्लील फोटो दिखाकर बार-बार उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर रंगदारी की मांग कर रही है।

Ranchi : युवती ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया

मामले के बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला लोअर बाजार थाना का बताया जा रहा है। दर्ज मामले में युवती ने बताया कि उसके व्हाट्सऐप पर युवक ने उसकी एक अश्लील फोटो भेजी। फोटो देखकर प्रतीत हो रहा था कि वह एडिटेड है। जिसके बाद युवती ने फोटो डिलीट करने को कहा तो युवक युवती से रंगदारी की मांग करने लगा।

ये भी पढ़ें-  Ranchi : पति पत्नी और वो : पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात में देखा फिर 

युवक फोटो डिलीट करने के एवज में 50हजार रुपए की मांग करने लगा। युवक ने साफ तौर पर धमकी दी है कि अगर युवती ने पैसे नहीं दिये तो वह इस अश्लील फोटो को कई सोशल मीडिया साइट पर अपलोड कर वायरल कर देगा। फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

JSSC CGL Scam: सुषमा कुमारी निलंबित, गिरफ्तारी के करीब दो महीने...

 झारखंड JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में आरोपी सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत...

Jharkhand Liquor Scam: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी, ED ने...

 झारखंड के कथित शराब घोटाले में ED ने नीरज सिंह का बयान दर्ज किया है। विजन हॉस्पिटैलिटी और मार्शन इनोवेटिव पर 10.37 करोड़ रुपये...

Cyber Crime in Jharkhand: साइबर ठगी के नेटवर्क में देवघर देश...

 झारखंड में साइबर अपराध के नेटवर्क को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। देवघर साइबर अपराध में देश में तीसरे, दुमका 14वें और गिरिडीह...