Advertisment

युवक की हत्या व जला देने के कांड में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

नवादा : नवादा पुलिस ने युवक की हत्या कर शव को जला देने के आरोप में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। नवादा एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कौवाकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत धनिया गांव में जो अभियुक्तों के द्वारा गाड़ी रोक कर हत्या कर युवक का शव जला देने का मामला प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। इस क्रम में आरोपी को परना डाबर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

GOAL Logo page 0001 15 22Scope News

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि मुकेश कुमार के द्वारा उत्पाद पुलिस पकरी वर्मा के द्वारा धनिया में छापेमारी करवाकर शराब के साथ चचेरे भाई और उसकी पत्नी को पकड़वाया था। इसी बात को लेकर वह सभी आवेश में आकर घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश राय पिता प्यार राय एवं दूसरा रुपेश राय पिता पुराण राय के रूप में किया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

आपको बता दें कि झारखंड की सीमा पर एक युवक को बदमाशों ने पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाकर मार डाला था। मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड की सीमा पर नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के झरनमां में बुधवार को पांच की संख्या में रहे बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया था। मृतक युवक की पहचान झारखंड के गिरीडीह जिला अंतर्गत गांवा थाना के डूमरझारा निवासी सोमर साव के पुत्र 30 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार साव के रूप में की गई थी।

यह भी पढ़े : ऋण के नाम पर नवादा पुलिस ने 6 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Jharkhand Protest Update: छात्र आंदोलन पर सरकार की पहल, प्रतिनिधिमंडल करेगा...

झारखंड में JPSC JSSC सुधार की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्रों से सरकार जल्द वार्ता करेगी। प्रतिनिधिमंडल गठन की तैयारी, संवाद से समाधान की...

Garhwa Tiger News: गढ़वा के जंगल में बाघ की पुष्टि, भैंस...

Garhwa Tiger News: झारखंड के गढ़वा ज़िले में बाघ की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। भंडरिया पुलिस स्टेशन...

JPSC-JSSC मामले में बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, अधिकारियों की बर्खास्तगी...

JPSC-JSSC CBI Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं को लेकर राज्य की राजनीति एक...