केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़ के सातों आरोपी शिंदे वाली शिवसेना के, 2 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क : केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी  से छेड़छाड़ के सातों आरोपी शिंदे वाली शिवसेना के, 2 गिरफ्तार। महाराष्ट्र में केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़छाड़ मामले में एक नया मोड़ सामने आया है।  बताया गया है कि मामले में सभी आरोपी एकनाथ शिंदे की शिवसेना से हैं।

इस मामले सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में किरण माली और एक 17 साल का नाबालिग शामिल है।

बॉडीगार्ड की FIR में कुल 7 आरोपियों के नाम दर्ज है जबकि छेड़छाड़ केस में भी 7 आरोपियों के नाम हैं। इन सभी के खिलाफ बीएनएस और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिवसेना से जुड़े हैं आरोपी, एक हिस्ट्रीशीटर

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के जलगांव में पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले का आरोपी अनिकेत भोई विधायक चंद्रकांत पाटिल के कट्टर समर्थक और रावेर लोकसभा क्षेत्र के शिवसेना शिंदे गुट के जिला प्रमुख छोटूभाई का भतीजा है।

बताया गया है कि अनिकेत भोई के खिलाफ मुक्ताई नगर पुलिस स्टेशन में पहले से ही चार से पांच मामले दर्ज हैं। वहीं, इस पूरे मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें अनिकेत भोई, पीयूष मोरे, सोहम कोली, अनुज पाटिल, किरण माली, चेतन भोई, सचिन पालवे का नाम शामिल है।

पीयूष मोरे शिंदे गुट के पूर्व नगरसेवक हैं। सचिन पलावे शिवसेना शिंदे गुट चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ, मुक्ताई नगर शहर के प्रमुख हैं और किरण माली और सोहम कोली भी शिवसेना शिंदे गुट के पदाधिकारियों के रिश्तेदार हैं।

इस प्रकरण में मुक्ताईनगर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कृष्णत पिंगले ने बताया कि – ‘…28 फरवरी को यात्रा के दौरान कुछ लड़कियां झूले के पास गईं। उस समय अनिकेत भुई, पीयूष मोरे, सोहम कोडी, अनुज पाटिल, चेतन भुई, सचिन पालवे और किरण मादी ने उनका पीछा किया और उन्हें परेशान किया।

आरोपियों को गिरफ्तार करने  के लिए 3 टीमें बनाई गई हैं। उनमें से एक अनिकेत भुई के खिलाफ पहले से ही चार मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।’

केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे
केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे

FIR दर्ज कराने खुद थाने पहुंचीं केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे

केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़खानी की घटना जलगांव में आने वाले मुक्ताईनगर के मेले में हुई। बेटी के साथ छेड़खानी की शिकायत के लिए खुद केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे को पुलिस थाने में जाना पड़ा।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेली सुरक्षा गार्ड के साथ कोथली गांव में शोभा यात्रा देखने गई थी। उसी समय सुरक्षा गार्ड को कुछ युवकों द्वारा वीडियो बनाने का शक हुआ।

सुरक्षा गार्ड ने इस शक के आधार पर युवक के हाथ से मोबाइल फोन जब्त कर लिया और उसकी जांच की। उस घटना से सभी आरोपी युवक नाराज हो गए और सुरक्षा गार्ड से भिड़ गए।

केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे
केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे

पूरे मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि – ‘…मैं केंद्रीय मंत्री के तौर पर नहीं एक मां के तौर पर पुलिस स्टेशन गई थी। परसों रात मेरी बेटी और उसकी सहेलियों के साथ जो घटना हुई, वह निंदनीय है।

…ऐसी कई माताएं होंगी जो इससे पीड़ित हैं। उन्हें पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। मेरी बेटी और उसकी सहेलियां महाशिवरात्रि के मेले में गई थीं, जहां कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने पुलिस गार्ड के साथ भी बदसलूकी की।

…पुलिसकर्मी की मौजूदगी में भी उनकी इतनी हिम्मत थी कि वे छेड़छाड़ कर रहे थे और वीडियो बना रहे थे। यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इसीलिए मैंने FIR दर्ज कराई है।

…30-40 लोग एकत्रित हुए और पुलिस के साथ बदतमीजी करने लगे। वे किसी भी घर में घुस सकते हैं और जो चाहें कर सकते हैं। मैंने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।’

केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे
केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे

महिला केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ पर गरमाई सियासत…

महाराष्ट्र में पुणे रेप कांड के बाद केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़खानी होने पर राज्य की सियासत भी गरमा गई है। विपक्षी गठबंधन सत्तारूढ़ गठबंधन पर निशाना साधा है।

इस बीच केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़छाड़ की घटना पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि – ‘…इस घटना में एक राजनीतिक दल के सदस्य शामिल थे। जिन्होंने ऐसा किया है, यह एक घटिया हरकत है।

…पुलिस ने मामला दर्ज किया है और कुछ पर पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है। सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह का उत्पीड़न गलत है। उन्हें माफ नहीं किया जा सकता है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’

केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे
केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने निशाना साधा है तो वहीं कांग्रेस के चीफ प्रवक्ता अतुल लोंढे ने इस मामले को लेकर एक्स पर लिखा है कि –‘…अब तक भाजपा नेता देश और प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में आरोपियों का समर्थन करते रहे हैं।

…बदलापुर के एक स्कूल में बच्चों के यौन शोषण के मामले को दबाने का प्रयास किया गया। गुजरात में बिलकिस बानो के बलात्कारियों को सम्मानित किया गया। इसके कारण अब गुंडे अब भाजपा नेताओं के घरों तक पहुंच गए हैं।

…यह घटना राज्य में तब सामने आई है जब एक दिन बाद यानी तीन मार्च से राज्य विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है।’

कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख सपकाल ने लिखा है कि –‘….महायुति ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है जिससे महाराष्ट्र का गौरव शर्मसार हो जाएगा। महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है और राज्य में जंगल राज कायम हो गया है।

…केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटियों के साथ गुंडों द्वारा छेड़छाड़ और सुरक्षा गार्डों को धक्का दिए जाने की घटना बेहद चिंताजनक है और यह दर्शाती है कि राज्य में महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं।

…केंद्रीय मंत्री रक्षाताई खडसे पुलिस स्टेशन में बैठी हैं, क्योंकि खडसे की बेटी और अन्य लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।’

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!