बैंक लूट कांड के 2 अपराधी गिरफ्तार ,एसपी ने किया खुलासा

मधेपुरा:- मधेपुरा पुलिस ने बीते 29 नवम्बर को कुमारखंड थाना अंतर्गत राउता स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक लूट मामले का उद्भेदन करने का दावा किया है. इस सम्बन्ध में एसपी योगेन्द्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर चार अपराधियों की गिरफ़्तारी की जानकारी दी. उन्होंने बताया की ये सभी अपराधी बैंक लूट के अलावा बेलारी पेट्रोल पंप लूट के मामलों में भी  शामिल थे. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुमारखंड बैंक लूट से संबंधित कांड और पेट्रोल पंप लूट के आरोपी कुमारखंड वार्ड नंबर-09 स्थित बागबियानी चौक पर अपने कुछ दोस्तों के साथ घूम रहा था .जहाँ से पुलिस ने दो अपराधी को खदेड़ कर पकड़ा जबकि दो की गिरफ्तारी गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर हुई. गिरफ्तार अपराधी का नाम गौतम कुमार, , रणधीर कुमार, सुमित कुमार उर्फ अमित कुमार, रविकांत कुमार उर्फ राजा बताया जा रहा है. इनके पास से पुलिस ने लूटी गई राशि में से 70 हज़ार रुपये भी बरामद किये साथ ही एक देसी कट्टा और एक कारतूस भी पुलिस के हाथों लगी.

थानाध्यक्ष पर गोली चलाने का मामला : दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...