युवक हत्या मामले में 2 अपराधी गिरफ्तार

दानापुर : विगत 25 नवंबर को नगर के गजाधर चक इलाके में सोए अवस्था में 24 वर्षीय युवक हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो हत्यारे को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को प्रेसवार्ता करते हुए सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार एवं एसडीपीओ अभिजित कुमार सिंह ने बताया कि नगर के गजाधर चक में 25 नवंबर की रात्र घर में सोये अवस्था में एक 24 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई था। मृतक के गर्दन में एक कील ठोका हुआ भी मिला था। मृतक की पहचान स्व. दीना राय के पुत्र मंगल राय के रूप में हुई थी। जो पेशे से ई रिक्सा चालक था।

इस संबंध में मृतक के भाई कृष्णा राय ने दानापुर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। हत्या के बाद थानाध्यक्ष सम्राट दीपक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठीत की गई। जो अपनी छानबीन कपते एक हत्या में शामिल मृतक का भगीना बगहा टोला, जानीपुर निवासी स्व. राजदेव सिंह सतीश कुमार एवं हत्या में साथ देने वाला बघा टोला, जानीपुर निवासी प्रेम चौधरी का पुत्र राहुल कुमार को धर दबोचा गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के क्रम में अभियुक्त सतीश कुमार ने बताया कि वह मृतक का अपना भगीना है। मृतक मंगलराय अपने सभी भाईयों की जमीन घर व सम्पति हड़प कर रखा हुआ था। मृतक अपनी मां यानी अभियुक्त की नानी को भी मारपीट कर घर से निकाल दिया था।

कुछ दिन पहले एक पैतृक संपत्ति को बेचने के नानी पर दबाव बना रहा था। इसके अलावा नौबतपुर में अभियुक्त सतीश के पिता स्व. राजदेव की मौत का जिम्मेदार मृतक मंगल को ही मान रहा था। यहां तक की एक बार मृतक मंगल द्वारा सतीश की मां को भी किसी बात को लेकर मारपीट किया था। इन सभी बातों से नाराज आरोपित सतीष मंगल को सबक सिखाने हेतु हत्या कि साजिश रच डाली। सतीश ने अपने साथी राुल के साथ 25 नवंबर की रात्री घर के पीछे से दीवार फांदकर मंगल के कमरे में प्रवेश कर गये और सोए अवस्था में ही रस्सी से गला दबाकर मार डाला। बचाव में मृतक मंगल के हाथ में एक कील आ गई और उसके गर्दन में जा घुसी। सिटी एसपी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

रजत कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...