दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, पशु व्यापारी को मारी गोली

मधेपुरा : मधेपुरा में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पशु व्यापारी को लूट के दौरान गोली मारी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया गया है। एक मोबाइल और आठ हजार नगद लूटकर अपराधी फरार हुए। सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सुखासन बाल गृह के समीप बेखौफ अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है।

आपको बता दें कि सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में इस तरह की घटना कोई नई बात नहीं है। लगातार पशु व्यवसायियों के साथ लूट और छिनतई की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। पुलिस हाथ पर हाथ धरी बैठी रह जाती है। बहरहाल, गंभीर रूप से घायल पशु व्यापारी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, व्यापारी खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़े : बाइक लूट के दौरान अपराधियों ने चालक को मारी गोली

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...