JEHANABAD में आपसी रंजिश में पशु व्यापारी को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर

जहानाबाद: जहानाबाद में आपसी रंजिश में एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के चुनकपुर गांव की है जहां अपराधियों ने एक पशु व्यापारी को गोली मार दी। घायल पशु व्यापारी की पहचान हरेश यादव के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें- तेजस्वी पर JDU का तंज, कहा ‘ट्वीटर बबुआ को जनता कर देगी क्विट’

परिजनों ने बताया कि पशु व्यापारी झुनकी मेला से अपने घर लौटा ही था कि कि गांव के ही सत्येंद्र यादव ने उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली पशु व्यापारी के पेट में लगी है। घटना के बाद परिजनों ने आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घोसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर दी है।

यह भी पढ़ें- RJD ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, देखें लालू तेजस्वी के साथ ही और कौन हैं सूची में शामिल

मामले में एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि घोसी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारने का मामला सामने आया है।आरोपी व्यक्ति फरार बताया जा रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD

JEHANABAD
JEHANABAD

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img