Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए 2 डकैत, मुठभेड़ में दारोगा भी घायल

पटना : बिहार के राजधानी पटना में पुलिस ने दो डकैतों को एनकाउंटर में मार गिराया है। मंगलवार की अहले सुबह हुई मुठभेड़ में दो डकैतों की गोली लगने से मौत हुई है। पुलिस ने एक डकैत को गिरफ्तार भी किया है। मुठभेड़ के दौरान गौरीचक थाने के दारोगा विवेक कुमार को भी गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ अहले सुबह करीब 3.30 बजे फुलवारीशरीफ इलाके में हुई। हालांकि पुलिस को गुप्त सूचना में मिली कि कुछ अपराधी फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के गांव में कुछ घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए हैं। वांटेड डकैतों के साथ मुठभेड़ हुई है। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) शरत आरएस भी मौके पर मौजूद थे।

पटना के नए एसएसपी अवकाश कुमार ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि डकैती करने आए अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो डकैतों को गोली लगी, उन्हें इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरअसल, बिहार पुलिस बैक डकैती और लूटपाट जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने में जुटी हुई है। इसके लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने 17 डकैतों को अपनी रडार पर लिया था। उनकी लगातार तलाश की जा रही है। पिछले महीने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली थी। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े : बाइक सवार अपराधियों ने की पांच राउंड फायरिंग, शिक्षक को लगी एक गोली

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...