Advertisement
Advertisement

पटना में मोस्ट वॉन्टेड अपराधी रोशन शर्मा पुलिस एनकाउंटर में घायल

फुलवारीशरीफ : राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में बुधवार की सुबह पटना पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें अपराधी रोशन कुमार शर्मा को गोली लगी है जिसमें वह घायल हो गया है। बता दें कि पटना और जहानाबाद जिले के कई थानों में हत्या, लूट, हथियार तस्करी और संगठित अपराध जैसे मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी रोशन कुमार शर्मा को पुलिस ने बुधवार तुर्की फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के कुरकुरी रोड में मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया। वह पुलिस अभिरक्षा से हथियार छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहा था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे पैर में गोली मारकर काबू में किया। घायल हालत में उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। इस घटना की जानकारी मौके पर मौजूद पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय के शर्मा ने दी।

Goal 7 22Scope News

हथियार छीनने का प्रयास, फिर भागने की कोशिश

वहीं अभियुक्त ने अपने एक साथी के बारे में बताया था जिसकी गिरफ्तारी के लिए रोशन कुमार शर्मा को साथ लेकर पुलिस की टीम छापेमारी करने जा रही थी। इसी दौरान रोशन फुलवारीशरीफ में लघुशंका के लिए उतरा था। तभी उसने सिपाही का हथियार छीनने का प्रयास किया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने रोका लेकिन वह रुका नहीं। इसके बाद उसके पैर में गोली मार दी गई।

पटना के SSP ने की घटना की पुष्टि

आपको बता दें कि रोशन शर्मा अंतरराज्यीय कई आपराधिक घटनाओं में वांछित है। इसके विरुद्ध बिहार-झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई मामले दर्ज हैं। रोशन शर्मा 2004 से ही सक्रिय रहा है। पटना जिला अंतर्गत कई चर्चित घटनाओं में वांछित रहा है। बस स्टैंड में हुई फायरिंग और कृपाशंकर हत्याकांड में भी शामिल रहा है। उसने पूछताछ में कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

यह भी देखें :

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर सवालों के घेरे में है

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर सवालों के घेरे में है। एक के बाद एक बड़ी घटनाएं हो रही हैं। कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस लगातार ठोस कदम उठा रही है। जिलों के टॉप अपराधियों पर पुलिस की नजर है। गिरफ्तारियां हो रही हैं और एनकाउंटर किए जा रहे हैं। ऑपरेशन लंगड़ा के तहत गोली का जवाब गोली से दिया जा रहा है। पेट्रोलिंग व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है। जेल के अंदर से एवं बिहार के बाहर से अपराध को संचालित करने वाले गैंगस्टर्स की पर भी पुलिस की नजर है।

यह भी पढ़े : शाहकुंड हादसे में मारे गए पांच कांवड़ियों के परिजनों को मिला मुआवजा, चेक वितरण के दौरान महिला हुई बेहोश…

पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...