गैंगरेप के 2 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई

अररिया : अररिया सिविल कोर्ट की अदालत ने गैंगरेप के दो आरोपियों को ताउम्र कारावास की सजा सुनाई है। वहीं 50 हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया है। मामला 2019 का है जब कुर्साकांटा थाना क्षेत्र में पीड़िता के साथ स्थानीय दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद महिला थाना में केस दर्ज करने के बाद कांड संख्या 14/ 19 की सुनवाई प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की अदालत में चली जहां धारा 341,323,376(D) और 506/34 भारतीय दंड संहिता का केस दोनों आरोपियों पर चला। कोर्ट ने दोनों आरोपियों पर अपराध सिद्ध होने पर 376(D) के तहत जब तक सांस चलेगी तबतक के लिए कारावास की सजा सुनाई है।

https://22scope.com/araria-police-crackdown-on-prostitution-9-girls-and-12-people-including-hotel-owner-arrested-from-hotel/

राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...