Ranchi : चावल कारोबारी नरेंद्र सिंह होरा हत्याकांड में 4 आरोपियों को उम्रकैद की सजा

रांचीः राजधानी रांची के अपर बाजार में कुछ दिनों पहले हुई चावल कारोबारी नरेंद्र सिंह होरा हत्याकांड में आज कोर्ट में सुनवाई हुई। अपर न्यायायुक्त दिनेश राय की कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस मामले में चार लोगों को सजा सुनाई है। जबकि अन्य दो लोग अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

4 आरोपियों को उम्रकैद
4 आरोपियों को उम्रकैद
4 आरोपियों को उम्रकैद – 30 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है

आज सुनवाई में कोर्ट ने चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इन चारों आरोपियों का नाम छोटु हुसैन, फैजल खान, सद्दाम उर्फ बबन खान और शबीब अंसारी उर्फ छोटू शामिल है। अदालत ने सद्दाम पर 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है जबकि अन्य तीनों आरोपियों पर 30-30 हजार का जुर्माना लगाया है।

जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर आरोपियों को 9 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अदालत ने इस हत्याकांड के एक अन्य आरोपी बिरसा कच्छप को आर्म्स एक्ट में दोषी पाया है। जिसके लिए उसपर कोर्ट ने उसे 2 साल की सजा सुनाई है साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...