पटना के Barh में वज्रपात से महिला समेत 2 की मौत

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बाद मानसून का आगमन हो गया। मानसून ने गर्मी से निजात तो दिला दी लेकिन वज्रपात अपने साथ ले आई। पटना के बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को कई जगहों पर वज्रपात हुई जिसमें एक महिला समेत दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बाघा चक गांव में एक महिला फुलवा देवी की मौत खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की वजह से हो गई।

वहीं भदौर के दरवे गांव निवासी किसान पप्पू सिंह की मौत मवेशी चराने के दौरान हो गई। दोनों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। लोगों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर भीषण बारिश के दौरान महिला बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई और इसी दौरान पेड़ पर वज्रपात हो गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के भेज दी।

यह भी पढ़ें- Nawada में शादी के घर में कोहराम, हल्दी के रश्म के दौरान अचानक…

https://youtube.com/22scope

बाढ़, पटना से विकास कुमार की रिपोर्ट

Barh Barh Barh

Barh

Highlights

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...